छत्तीसगढ़

लाखों की लागत से बने पार्कों की बदहाली संबंधी समाचार पर नगर निगम चिरमिरी की सफाई

मो.फारूक की रिपोर्ट 

एमसीबी/08 जनवरी 2026/ आयुक्त नगर निगम चिरमिरी से मिली जानकारी के अनुसार दैनिक समाचार पत्र नई दुनिया में “लाखों की लागत से बने पार्क बदहाली का शिकार” शीर्षक से प्रकाशित समाचार के संदर्भ में नगर पालिक निगम चिरमिरी द्वारा स्थिति स्पष्ट की गई है।

नगर निगम द्वारा बताया गया कि वार्ड क्रमांक 25, डी.ए.व्ही. स्कूल के पीछे, बरतुंगा, चिरमिरी तथा वार्ड क्रमांक 09, सामुदायिक भवन के पास, गेल्हापानी, चिरमिरी में कुल 02 नग मिनी पार्कों का निर्माण कराया गया है, जिनकी स्वीकृत लागत पृथक-पृथक 11-11 लाख रुपये है। उक्त दोनों पार्कों का निर्माण वर्ष 2024 में पूर्ण कराया गया है। निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि निर्मित दोनों पार्कों में नियमित रूप से साफ-सफाई एवं रखरखाव का कार्य कराया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त आमजन एवं जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुरूप समय-समय पर विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाता है। नगर निगम ने यह भी बताया कि पार्कों में लगाई गई जालियां, गेट एवं अन्य सामग्री गुणवत्तायुक्त हैं तथा वर्तमान में पार्कों की स्थिति संतोषप्रद है। आसपास के निवासी एवं आम नागरिक इन पार्कों का नियमित रूप से उपयोग कर लाभान्वित हो रहे हैं।
निगम द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि भविष्य में जनप्रतिनिधियों की मांग एवं आवश्यकता के अनुसार पार्कों में सौंदर्यीकरण एवं अतिरिक्त विकास कार्य कराए जाएंगे, ताकि आमजनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। नगर निगम चिरमिरी ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में सहयोग करें तथा पार्कों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में सहभागिता निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!