छत्तीसगढ़

ज़िल्दा धान केंद्र प्रभारी कोमा में इसके पीछे का कारण दुर्घटना या साजिश?

ज़िल्दा धान केंद्र प्रभारी सुकेश कुमार का मोटर सायकल दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिसके कारण सुकेश की हालत नाजुक बताई जा रही है आपको बता दें की दुर्घटना के बाद से ज़िल्दा धान केंद्र प्रभारी सुकेश कोमा में है कोमा में जाने से पहले आज तक लाइव चैनल से बात करते हुए सुकेश ने बताया था कि उसे खतरा हो सकता है जब चैनल के संवाददाता ने सुकेश से पूछा कि आखिर आपको किससे खतरा है

तो सुकेश ने बताया था कि जिन लोगों ने धान का गबन किया है वो अपने आप को बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं संवाददाता ने पूछा कि वो कौन लोग हैं जो धान का गबन किए हैं तो सुकेश ने अमर साहू,अखिल चन्द्र,संजय सिंह जैसे लोगों का नाम बताया ये तीन लोग भी धान खरीदी प्रभारी और प्रबंधक हैं और सुकेश ने बताया कि इनकी धन शॉट थी जिसकी पूर्ति के लिए सुकेश ने मदद किया था पर आख़िरी समय पर यही लोग सुकेश पर लगे आरोप के बाद अपना हाथ पीछे खींच लिए सुकेश ने यहां तक कहा था कि अगर उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है और उसी के दूसरे दिन सुकेश का दुर्घटना में घायल होना और कोमा में चले जाना शक करने पर मजबूर कर रहा है कि आख़िर ज़िल्दा धान केंद्र प्रभारी कोमा में इसके पीछे का कारण दुर्घटना या साजिश?कौन देगा इसका जवाब?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!