छत्तीसगढ़

स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन बना स्ट्रीट वेंडर्स के लिए मजबूत सहारा

केंद्र सरकार की योजनाओं को ज़मीन तक पहुंचाने में निभा रहा अहम भूमिका

मो.फारूक की रिपोर्ट 

कांकेर । स्ट्रीट वेंडर्स के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए लगातार कार्यरत स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन बीते कई वर्षों से देशभर में वेंडर्स के लिए एक मजबूत संगठन के रूप में उभरा है। इस संगठन से जुड़े हजारों छोटे व्यापारी अपने व्यवसाय के माध्यम से जीवन यापन कर रहे हैं। केंद्र सरकार, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को वेंडर्स तक पहुंचाने में यह संगठन सरकार और लाभार्थियों के बीच एक अहम कड़ी के रूप में कार्य कर रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक पांडे के नेतृत्व में संगठन ने बीते सात वर्षों में देश के कई राज्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। आलोक पांडे लगातार सात वर्षों तक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और हाल ही में पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए हैं। उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के रायपुर, भिलाई, रायगढ़ सहित कई जिलों में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन प्रशिक्षण शिविरों में स्वच्छता अभियान, व्यवसाय प्रबंधन, सरकारी योजनाओं की जानकारी और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आवश्यक अध्ययन सामग्री और चीट भी उपलब्ध कराई गई, जिससे वेंडर्स को योजनाओं को समझने और लागू करने में आसानी हो।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने के बाद आलोक पांडे का पहला कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के बनारस में आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसी दौरान स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन के लिए एक नए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इस चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में संगठन के भीतर हलचल तेज हो गई है और कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता दावेदारी पेश कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ से प्रमुख दावेदारों में बजरंगी लाल सिंह का नाम सामने आ रहा है, जो पिछले सात वर्षों से दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर संगठन के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। वहीं रायपुर से रामेश्वर राजु साहू भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, जो कई वर्षों से राजधानी क्षेत्र में संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके अलावा उत्कर्ष सिंह गरेवाल का नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल है।

रायगढ़ जिले से अरविंद साहू और अंबिकापुर से अनिमेष सिन्हा भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी जता सकते हैं। संगठन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सभी दावेदार अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और वेंडर्स के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं।

उक्त समस्त जानकारी स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक पांडे द्वारा दी गई है। संगठन के भीतर यह माना जा रहा है कि बनारस में होने वाला यह चुनाव स्पीड वेंडर एसोसिएशन की आगामी दिशा और रणनीति तय करेगा। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दावेदारों में से किसे संगठन की कमान सौंपी जाती है और कौन स्ट्रीट वेंडर्स की आवाज बनकर राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!