भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन जिला M,C,B,में बहुत तेजी से सक्रिय हो रहा है

मो.फारूक की रिपोर्ट
एमसीबी जिले में इन दिनों भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन बहुत ही सक्रिय दिखाई पड़ रही है सामान्य जन और लोगों के अधिकार के लिए भारतीय मानवअधिकार एसोसियेशन का गठन जिला एमसी में हुआ

और यह गठन होते ही बहुत तेजी से इसकी सक्रियता बढ़ रही है लोगों को उनके अधिकारों की बारे में जानकारी देना गरीब बच्चों को पेन कॉपी ठंड के समय में कंबल आदि वितरण करना शिक्षा से संबंधित स्वास्थ्य से संबंधित कार्य करना भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन इसमें बढ़-चढ़कर कार्य कर रही है और बहुत ही तेजी से इस संगठन में सदस्यों की संख्या बढ़ रही है
इसी प्रक्रिया में 7 जनवरी 2026 को नए सदस्यों को प्रमाण पत्र और आई कार्ड वितरण किया गया छोटा बाजार नमन सेलिब्रेशन में यह आयोजन किया गया था जिसमें उपस्थित भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के जिला एमसीबी के नए सदस्यों को कार्ड वितरण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री रमाकांत ठाकुर प्रदेश प्रमुख शंभू सिंह संभाग महासचिव रमाकांतधर द्विवेदी वह जिला अध्यक्ष श्री अमर सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम में सभी को संगठन आत्मक ढांचा को समझाया गया

तथा मानव अधिकार के क्षेत्र में कार्य करने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया तथा 8 जनवरी 2026 जनवरी को स्वर्गीय राजा साहब की जयंती के उपलक्ष में रणनीति बनाई गई जिससे स्वास्थ्य शिविर मेंआयोजन के साथ-साथ ग्रामीण जनों और बच्चों को कंबल पेन कॉपीस्कूली सामान वितरण हेतु रणनीति बनाए
तथा समस्त जिला कार्यकारिणी प्रदेश कार्यकारिणी व संभाग कार्यकारिणी को 8 जनवरी 2026 के कार्यक्रम में खांडगवा के अंतर्गत ग्राम चारपारा में दोपहर3:00 बजे से यह आयोजन रखा गया है प्रमाण पत्र एवं आई कार्ड वितरण में उपस्थित सदस्य श्री विनय दास जी श्रीमती नीलम राय नीतू जोशी सबीहा खान रुखमिणा साहू सपना खोडियार रुक्मणी उदय प्रसाद केवट वितान कुमार अभिषेक अग्रहरी विजय साहू आरके द्विवेदी चंद्रभूषण संतोष बनारसे भगवान दास भगवान दास मानव अधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष श्री अमर सिंह जी का यह कहना है कि आने वाले समय में क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी योजनाओं के साथ कार्य करने की तैयारी बन रही है जिला अध्यक्ष जी ने जिले के सभी लोगों से आवाहन किए हैं कि इस संगठन से जुड़कर आप अपने अधिकारो की रक्षा कर सकते हैं
